25 वर्षों में पहली बार द्विपक्षीय सीरीज़ खेलने भारत आएगा ज़िम्बाब्वे
जनवरी 2027 में भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेली जाएगी। ये मैच कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई के स्टेडियम में होंगे। खास बात यह है कि 25 वर्षों में पहली बार ज़िम्बाब्वे द्विपक्षीय सीरीज़ के लिए भारत का दौरा करेगा। इससे पहले 2002 में द्विपक्षीय सीरीज़ के लिए ज़िम्बाब्वे ने भारत का दौरा किया था।