25 वर्षीय भारतीय छात्र की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद लंदन में हुई मौत
25 वर्षीय भारतीय छात्र एस. श्रीनाथ रेड्डी लंदन में बर्थडे पार्टी में शामिल होने के कुछ घंटों बाद मृत पाए गए। उनके रूममेट ने दावा किया कि उन्होंने आत्महत्या की है, हालांकि उनकी मौत का आधिकारिक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मृतक के पिता ने बताया कि घटना से एक रात पहले उन्होंने अपने बेटे से सामान्य बातचीत की थी।