25 वर्षीय युवक ने चेन्नई के अस्पाल में डॉक्टर को 7 बार घोंपा चाकू, मां के इलाज से था नाखुश
बुधवार सुबह चेन्नई के एक सरकारी अस्पताल में 25-वर्षीय युवक ने एक डॉक्टर को सात बार चाकू घोंप दिया जिससे उनके ऊपरी सीने, गले, कान और सिर पर चोटें आई हैं। बकौल रिपोर्ट्स, युवक की मां ने डॉक्टर से कैंसर का इलाज कराया था। मां की तबीयत बिगड़ने पर युवक को शक था कि डॉक्टर ने गलत दवाएं दी हैं।