25 वर्षीय मॉडल वित्तोरिया को डेट कर रहे हैं लियोनार्डो डिकैप्रियो
हॉलीवुड ऐक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो 25-वर्षीय मॉडल वित्तोरिया चेरेती को डेट कर रहे हैं। 48-वर्षीय लियोनार्डो व वित्तोरिया को इबीज़ा (स्पेन) के एक क्लब में देखा गया और ऑनलाइन सामने आईं तस्वीरों में दोनों क्लब में किस करते नज़र आ रहे हैं। इससे पहले लियोनार्डो और ऐक्ट्रेस व मॉडल कैमिला मोरोन 4 साल की डेटिंग के बाद अलग हो गए थे।