25 वर्षों से अलग रह रहे कपल के तलाक को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंज़ूरी
सुप्रीम कोर्ट ने 25 वर्षों से अलग रह रहे एक दंपति के तलाक को मंज़ूरी दे दी है। शादी के बाद केवल 4 साल तक साथ रहे कपल ने एक-दूसरे के खिलाफ कई मुकदमे कर रखे थे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "हमें इसमें कोई संदेह नहीं कि यह रिश्ता खत्म हो जाना चाहिए क्योंकि इसका चलते रहना क्रूरता होगी।"