25 शादियां कर ₹600 करोड़ ठगने वाले समधी से नाता तोड़ने के बाद BJP विधायक ने दर्ज कराया केस
सीतापुर (यूपी) से बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी ने 25 शादियां कर ₹600 करोड़ ठगने वाले समधी अनुज त्रिवेदी से नाता तोड़ने के बाद अब त्रिवेदी के खिलाफ धोखाधड़ी और तथ्य छुपाने का केस दर्ज कराया है। इससे पहले तिवारी ने बेटी के साथ फेसबुक-लाइव पर रोते हुए कहा था, "वह खुद को ठगा महसूस करते हैं...उसे फांसी होनी चाहिए।"