के.पी. एनर्जी लिमिटेड ने गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के साथ 100 MW विंड पावर प्रोजेक्ट के लिए 25-साल का पावर परचेज़ अग्रीमेंट साइन किया है। प्रोजेक्ट के तहत संभावना है कि बिजली की सप्लाई 30 जुलाई 2028 से शुरू होगी। बकौल कंपनी, इस समझौते के बाद उसका इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर पोर्टफोलियो 250 MW के पार पहुंच गया है।