25 साल पूरे होने पर 'मोहब्बतें' को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज़ करना चाहिए: जिमी शेरगिल
अभिनेता जिमी शेरगिल ने अपनी फिल्म 'मोहब्बतें' को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज़ करने की संभावना के सवाल पर कहा है, "25 वर्ष पूरे होने पर तो करना ही चाहिए।" उन्होंने कहा, "आज भी जब यह फिल्म टीवी पर आती है तो बच्चे इसे देखते हैं। ऐसी सदाबहार फिल्म का हिस्सा बनना अद्भुत है।" 'मोहब्बतें' 2000 में रिलीज़ हुई थी।