25 साल बाद 27 सितंबर को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी 'ताल'
ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय, ऐक्टर अनिल कपूर व ऐक्टर अक्षय खन्ना अभिनीत फिल्म 'ताल' करीब 25 साल बाद 27 सितंबर को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज़ होगी। निर्देशक सुभाष घई ने वीडियो शेयर कर लिखा, "अगले हफ्ते 27 सितंबर से 'ताल' फिर से सिनेमाघरों में। फिल्म को 100 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज़ करने की खुशी है। ताल से ताल मिला।"