25 साल बाद ऐसी दिखती हैं 'हेरा फेरी' में देवीप्रसाद की पोती 'रिंकू', फिल्मों से तोड़ा नाता
वर्ष 2000 में आई फिल्म 'हेरा फेरी' में देवीप्रसाद की पोती बनीं रिंकू का किरदार निभाने वाली ऐन एलेक्सिया ऐनरा अब करीब 35 वर्ष की हैं और वह एक उद्यमी और पर्यावरण सलाहकार हैं। ऐन ने बॉलीवुड और कॉलीवुड की कई फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। गौरतलब है कि ऐन ने फिल्मों से दूरी बना ली है।