25 हजार से 75 हजार तक! मोदी सरकार के 10 साल में सेंसेक्स में तूफानी तेजी
सेंसेक्स ने पिछले 10 साल में तीन गुना रिटर्न दिया है। 16 मई 2014 को बीएसई में लिस्टेड सभी शेयरों का मार्केट कैप सिर्फ 81 लाख करोड़ रुपये था जो अब यह कई गुना बढ़कर 400 लाख करोड़ रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है जिससे भारत, दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया है।