250 स्क्वेयर फीट में बेंगलुरु में अवैध रूप से बनी 5 मंज़िला इमारत की तस्वीरें आईं सामने
बेंगलुरु में करीब 250 स्क्वेयर फीट प्लॉट पर अवैध रूप से बनाई गई 5 मंज़िला इमारत की तस्वीरें सामने आई हैं। बीबीएमपी अब इसे गिराने की तैयारी कर रही है जिसके लिए बिल्डिंग के मालिक ने भी सहमति जताई है। गौरतलब है, बेंगलुरु में बीते दिनों एक 6 मंज़िला निर्माणाधीन इमारत गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई थी।