2,500 अग्निवीरों के पहले बैच की ट्रेनिंग हुई पूरी, पासिंग आउट परेड की तस्वीर आई सामने

अग्निपथ योजना के तहत भर्ती किए गए अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग आउट परेड (पीओपी) मंगलवार को आईएनएस चिल्का पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार भी 2,585 अग्निवीरों की पीओपी में मौजूद रहे। इस दौरान देश की महिला सेलर्स के पहले बैच की परेड भी हुई जिसे नौसेना प्रमुख ने ऐतिहासिक बताया है।

Load More