2,500 वर्षों में एक बार आने वाला भीषण भूकंप भी झेल सकता है अयोध्या का राम मंदिर: स्टडी
रूड़की के सीएसआईआर-सीबीआरआई की स्टडी के मुताबिक, अयोध्या का राम मंदिर उस भीषण भूकंप को भी झेल सकता है जिसके 2,500 वर्षों में एक बार आने की आशंका होती है। एक विशेषज्ञ के मुताबिक, इसका निर्माण बंसी पहाड़पुर बलुआ पत्थर से हुआ है जिसमें लोहे का इस्तेमाल नहीं किया गया और इसमें एक हज़ार साल तक कोई खामी नहीं आएगी।