2,500 साल पुरानी मूर्तियों के विवाद को लेकर सुनक ने ग्रीस के पीएम के साथ रद्द की बैठक
ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस के मुताबिक, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पार्थेनॉन की प्राचीन मूर्तियों पर जारी कूटनीतिक विवाद को लेकर मंगलवार को लंदन में उनके साथ बैठक रद्द कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, ग्रीस ने ब्रिटिश म्यूज़ियम से 2,500 साल पुरानी मूर्तियां वापस मांगी हैं जिन्हें ब्रिटिश डिप्लोमैट लॉर्ड एल्गिन 19वीं सदी में पार्थेनॉन मंदिर से ले गए थे।