25वीं मंज़िल से गिरने के बावजूद चीन में ज़िंदा बची बच्ची, मां ने कहा- चमत्कार, ईश्वर ने बचाया
हेबेई प्रांत (चीन) में एक बच्ची खिड़की खोलते समय 25वीं मंज़िल से नीचे गिर गई लेकिन वह सही-सलामत बच गई और उसे कुछ फ्रैक्चर आए। लड़की की मां की कलीग ने बताया, "गिरने के बाद बच्ची कुछ दूर चली लेकिन दर्द होने के कारण उसे लेटना पड़ा।" लड़की की मां ने बताया, "यह सच में चमत्कार है...ईश्वर ने बचाया है।"