26/11 मुंबई आतंकी हमले के साज़िशकर्ता आतंकी हाफिज़ अब्दुल रहमान मक्की की हार्ट अटैक से हुई मौत
26/11 मुंबई आतंकी हमले के साज़िशकर्ता और आतंकी हाफिज़ सईद के बहनोई हाफिज़ अब्दुल रहमान मक्की की शुक्रवार को लाहौर (पाकिस्तान) में मौत हो गई। आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के डिप्टी चीफ मक्की की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। यूएन द्वारा 'वैश्विक आतंकी' घोषित किए गए मक्की को 2020 में पाकिस्तान में 6-महीने की जेल हुई थी।