26 जुलाई तक सरकारी आवासीय कॉलोनियों को खाली करें: अपने कर्मचारियों से एअर इंडिया
एअर इंडिया ने अपने कर्मचारियों से 26-जुलाई तक सरकारी आवासीय कॉलोनियों को खाली करने को कहा है। टाटा समूह ने पिछले साल एअर इंडिया की बोली जीती थी लेकिन विनिवेश के नियमों के अनुसार, एयरलाइन की 'नॉन-कोर' सम्पत्तियों जैसे आवासीय कॉलोनी का स्वामित्व सरकार के पास ही रहेगा। एअर इंडिया की दिल्ली व मुंबई में 2 बड़ी आवासीय कॉलोनियां हैं।