26 मार्च को मास्क की अनिवार्यता हटाने वाला आखिरी अमेरिकी प्रांत बनेगा हवाई द्वीप
अमेरिका के हवाई द्वीप के गर्वनर डेविड इगे ने कहा है कि 26 मार्च से बंद जगहों पर मास्क लगाने की अनिवार्यता हटा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में कोविड-19 संक्रमण के मरीज़ों की संख्या में कमी आने के बाद यह फैसला लिया गया। इसी के साथ हवाई मास्क की अनिवार्यता हटाने वाला आखिरी अमेरिकी प्रांत बन जाएगा।