26 वर्षीय भारतीय जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने 2 बार तोड़ा पैरालंपिक्स रिकॉर्ड, जीता गोल्ड
26 वर्षीय भारतीय जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में पुरुषों के एफ-64 जैवलिन इवेंट में स्वर्ण पदक जीत लिया है। सोनीपत (हरियाणा) के रहने वाले सुमित ने फाइनल में 2 बार अपना ही पैरालंपिक्स रिकॉर्ड तोड़ा और 70.59 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ जीत हासिल की। मौजूदा पैरालंपिक्स में भारत का यह तीसरा स्वर्ण पदक है।