26 वर्षीय महिला पर्यटक की हिमाचल में पैराग्लाइडिंग के दौरान गिरकर हुई मौत

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) में रविवार को हैदराबाद की 26 वर्षीय पर्यटक की पैराग्लाइडिंग के दौरान गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पायलट ने उसकी सेफ्टी बेल्ट को ठीक से नहीं लगाया था जिसके चलते वह काफी ऊंचाई से गिर गई। टूरिज़्म ऑफिसर सुनैना शर्मा के मुताबिक, उपकरण ठीक थे और हादसा लापरवाही के कारण हुआ है।

Load More