26 सितंबर को होंगे दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के चुनाव
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति के चुनाव 26 सितंबर को होंगे। बीजेपी पार्षद कमलजीत सहरावत के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद खाली हुई स्थायी समिति के सदस्य की सीट पर चुनाव होगा। सदस्य के रिक्त पद भरे जाने के बाद एमसीडी की स्थायी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।