26 साल में पहली बार छिना सैमसंग का ताज, जानें कौन बनी द. कोरिया की सबसे मूल्यवान कंपनी
2000 से अब तक में पहली बार ऐसा हुआ है जब मार्केट कैप के हिसाब से सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स से नंबर वन का ताज छिना है। चिपमेकर कंपनी एसके हाइनिक्स ने सैमसंग को पछाड़ा और दक्षिण कोरिया की सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनी (मार्केट कैप $1.35 ट्रिलियन) बन गई है। इसके शेयरों में इस साल 340% से अधिक का उछाल आया।