267 लोगों को लेकर तुर्किये जा रहा जहाज़ पलटा, 7 की मौत व 23 लापता; पलटे शिप से चिपके दिखे लोग
तुर्किये जा रहा एक जहाज़ उत्तरी साइप्रस के तट के पास पलट गया, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 23 लापता हैं। जहाज़ में 267 लोग सवार थे। घटनास्थल के वीडियो में दर्जनों यात्री पलटे जहाज़ के ऊपर चिपके नज़र आए। कुछ ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, जबकि कुछ मदद का इंतज़ार करते हुए पानी में दिखे।