269 बैंक खातों के ज़रिए ठाणे के शख्स ने विदेश भेजा ₹10,000 करोड़ का काला धन, ED ने किया अरेस्ट
प्रवर्तन निदेशालय ने बीते कुछ वर्षों में ₹10,000 करोड़ से अधिक का काला धन विदेश भेजने वाले सीए व हवाला ऑपरेटर्स के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। बकौल ईडी, मामले में गिरफ्तार ठाणे (महाराष्ट्र) निवासी जितेंद्र पांडेय नामक मुख्य आरोपी व उसके साथियों ने 98 शेल कंपनियां और 269 बैंक खाते बनाकर सिंगापुर, हॉन्ग-कॉन्ग और थाईलैंड में रुपए भेजे।