27 दिसंबर को मुंबई में होगा दिवंगत अभिनेत्री तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार

दिवंगत ऐक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के परिवार ने बताया है कि उनका अंतिम संस्कार मंगलवार, 27 दिसंबर को मुंबई में किया जाएगा। गौरतलब है कि 24 वर्षीय ऐक्ट्रेस तुनिषा ने शनिवार को अपने टीवी शो 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। को-ऐक्टर शेज़ान खान पर उन्हें खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगा है।

Load More