27 वर्षीय युवक के पैर से निकाला गया 35 किलोग्राम का 'कद्दू' जैसा ट्यूमर
एम्स ऋषिकेश में 27-वर्षीय मरीज़ के पैर से 35 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला गया है। उसे 6 साल पहले बाईं जांघ में छोटी सी गांठ का पता चला जो समय के साथ बढ़ते-बढ़ते कद्दू जैसा बड़ा ट्यूमर बन गया। 9 जून को उसकी सर्जरी हुई। बकौल डॉक्टर्स, इतने बड़े ट्यूमर की सफल सर्जरी का भारत में यह पहला रिकॉर्ड है।