27 वर्षीय युवक ने पुलिसकर्मी गर्लफ्रेंड को दूसरे व्यक्ति संग कमरे में पकड़ा, की खुदकुशी
इंदौर (मध्य प्रदेश) में 27 वर्षीय युवक ने अपनी पुलिसकर्मी गर्लफ्रेंड को कथित तौर पर दूसरे व्यक्ति के साथ उसके कमरे में पकड़ने के बाद खुदकुशी कर ली है। युवक ने सुसाइड नोट में गर्लफ्रेंड पर एक अधिकारी के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक और महिला पुलिसकर्मी 2017 से रिलेशनशिप में थे।