27 वर्षीय इंजीनियर की बेंगलुरु में पार्टी के बाद इमारत की 33वीं मंज़िल से गिरकर हुई मौत
बेंगलुरु में दिव्यांशु शर्मा नामक 27-वर्षीय इंजीनियर की दोस्तों के साथ पूरी रात पार्टी करने के बाद एक आवासीय इमारत की 33वीं मंज़िल से गिरने पर शुक्रवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने कहा, "दिव्यांशु सिगरेट के टुकड़ों और राख से भरे कमरे को साफ कर रहा था...आशंका है कि वह राख को बाहर फेंकते वक्त बालकनी से गिरा होगा।"