27 वर्षीय पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा की गुरुग्राम के होटल में की गई हत्या
पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा की गुरुग्राम के सिटी पॉइंट होटल में हत्या कर दी गई है। पुलिस को शक है कि 27 वर्षीय दिव्या की हत्या सिटी पॉइंट होटल के मालिक अभिजीत सिंह ने की है। आरोप है कि अभिजीत ने अपने सहयोगियों संग मिलकर हत्या की और फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए सहयोगियों को ₹10 लाख दिए।