27 वर्षीय ब्रिटिश अमेरिकन ऐक्टर चांस परडोमो की बाइक हादसे में हुई मौत

ब्रिटिश अमेरिकन ऐक्टर चांस परडोमो (27) की एक बाइक हादसे में मौत हो गई है जिसकी उनके प्रवक्ताओं ने पुष्टि की है। वह 'जेन वी' और 'चिलिंग ऐडवेंचर्स ऑफ सबरीना' जैसी टीवी सीरीज़ में नज़र आए थे। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कोई और व्यक्ति शामिल नहीं था। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है कि हादसा कहां हुआ था।

Load More