27 साल के हुए भारतीय कप्तान शुभमन गिल की नेटवर्थ कितनी है?
रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को 27-साल के हुए भारत के ODI और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की अनुमानित नेटवर्थ ₹80-100 करोड़ है। उन्हें BCCI के ग्रेड-A कॉन्ट्रैक्ट के तहत सालाना ₹5 करोड़ मिलते हैं और IPL में ₹16.5 करोड़ की सैलरी मिलती है। इस साल उन्होंने जुहू में ₹20.7 करोड़ में 3,369 स्क्वेयर फीट का एक अंडर-कंस्ट्रक्शन अपार्टमेंट खरीदा था।