272 किलो की महिला ने घटाया 195 किलो वज़न; कहा- अब मेरा परिवार भी मुझे नहीं पहचानता
कैलिफॉर्निया (अमेरिका) की एक महिला ने बताया है कि उसका वज़न 272 किलोग्राम था और उसने तलाक के बाद करीब 3 साल में लगभग 195 किलोग्राम वज़न घटाया है। महिला ने बताया कि उसे बिस्तर से उठने में भी परेशानी होती थी और अब उसका परिवार भी उसे नहीं पहचानता है। बकौल महिला, उसे 7 XL के कपड़े आते थे।