28% से 18% के स्लैब में सीमेंट के आने से शेयरों के उछले भाव, खरीदने को मची लूट

जीएसटी काउंसिल ने सीमेंट पर लगने वाले 28% टैक्स को घटाकर 18% किया है जिसके बाद गुरुवार को सीमेंट कंपनियों के शेयरों में ज़ोरदार उछाल देखने को मिला। शुरुआती कारोबार के दौरान अंबुजा सीमेंट्स के शेयर 3.8% चढ़कर ₹595.65 पर पहुंचे, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 3% बढ़कर ₹13,101.80 पर पहुंचे जबकि एसीसी लिमिटेड के शेयरों में 2.4% की बढ़त हुई।

Load More