28 गेंद में टी20 शतक जड़ने वाले उर्विल ने किया तूफानी IPL डेब्यू, 281 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन
सीएसके के 26 वर्षीय बल्लेबाज़ उर्विल पटेल ने बुधवार को अपने आईपीएल डेब्यू मैच में 281.82 के स्ट्राइक रेट से 11 गेंदों में 31 रन बनाए। केकेआर के खिलाफ अपनी पारी में उन्होंने 4 छक्के व 1 चौका जड़ा। गौरतलब है, उर्विल संयुक्त रूप से टी20 क्रिकेट में सबसे तेज़ (28 गेंद) शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं।