28 दिसंबर तक निपटा लें PF से जुड़ा ये ज़रूरी काम, रिटायरमेंट फंड पर पड़ेगा असर!
ईपीएफओ ने लंबित PF विवादों के निपटारे के लिए विश्वास 2026 एकमुश्त निपटान योजना शुरू की है। इसके तहत संस्थान कम हर्जाना देकर 14 जून 2024 से पहले के देरी से जमा ईपीएफ मामलों का निपटारा कर सकते हैं। गौरतलब है कि आवेदन की अंतिम तिथि 28 दिसंबर है जिसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन उपलब्ध है।