28 फरवरी 2024 तक वन रैंक वन पेंशन योजना के तहत सभी बकाए का भुगतान करें: केंद्र से एससी
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को वन रैंक वन पेंशन योजना के तहत सभी बकाए का भुगतान 28 फरवरी 2024 तक करने का आदेश दिया है। सरकार से 70-वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनभोगियों का भुगतान इस साल 30 जून तक जबकि फैमिली पेंशनर्स और वीरता पुरस्कार विजेताओं का बकाया भुगतान 30 अप्रैल तक करने को कहा गया है।