आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। टूर्नामेंट के आधिकारिक प्रसारणकर्ता ने इसकी घोषणा कर दी है। हालांकि, अभी तक आईपीएल के आगामी सीज़न का पूरा शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। दरअसल, कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और माना जा रहा है इसी कारण आईपीएल के कार्यक्रम की घोषणा में देरी हो रही है।