28 वर्षीय टिक-टॉकर आयशा गिलानी की अज्ञात बंदूकधारियों ने की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या
आयशा गिलानी नाम से मशहूर पाकिस्तानी टिक-टॉकर शम्सू बीबी की 14 अगस्त को पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। 28-वर्षीय आयशा को कथित तौर पर हमले से कुछ देर पहले उसके घर से बाहर बुलाया गया था। सीसीटीवी फुटेज में गोलीबारी के बाद मोटरसाइकिल पर इलाके से भागते हुए दो लोग कैद हुए हैं।