28 साल के अनुभव वाले सरकारी डॉक्टर को मिल रही केवल ₹1.3 लाख सैलरी, कहा- नौकरी छोड़ रहा

चेन्नई के एक सरकारी डॉक्टर के वेतन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। 28 साल से कार्यरत डॉक्टर ने X पर करीब ₹1.3 लाख/माह वाली इन-हैंड सैलरी का पे-स्लिप शेयर कर लोगों से राय मांगी। कुछ यूज़र्स ने इसे 'दुर्भाग्यपूर्ण' जबकि कुछ ने 'अंडरपेड' बताया। एक यूज़र के कमेंट पर डॉक्टर ने कहा, "नौकरी छोड़ रहा हूं।"

Load More