ना गाड़ी ना फ्लाइट! 1998 से लगातार पैदल चल रहे कार्ल बुशबी, अब लौटेंगे घर
ब्रिटिश एडवेंचरर कार्ल बुशबी 1998 से लगातार पैदल चलकर आखिरकार अपने घर लौटने की दहलीज पर हैं। बिना किसी गाड़ी या फ्लाइट का इस्तेमाल किए 57-वर्षीय कार्ल ने 28-वर्षों में 4 महाद्वीपों और 30 देशों से गुजरते हुए करीब 50,000 किलोमीटर का सफर तय किया है। 'गोलियथ एक्सपेडिशन' नाम के इस अनोखे पैदल सफर का अंत अब बेहद करीब है।