28 साल पहले शादी हुई, पति संग अविवाहिता जैसी रहती हूं: ब्रह्मकुमारीज़ की शिवानी दीदी
ब्रह्मकुमारीज़ की शिवानी दीदी ने 'कर्ली टेल्स' के पॉडकास्ट में बताया है कि उनकी शादी 28 साल पहले हो चुकी है और वह अपने पति के साथ अविवाहिता की तरह रहती हैं। उन्होंने कहा, "ब्रह्मकुमारीज़ में जुड़ने का मन बनाने के 2 माह बाद मेरी शादी होनी तय थी। मैंने मना कर दिया था लेकिन सारी तैयारियां हो गई थीं।"