मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजकों ने बताया है कि 71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट भारत में आयोजित की जाएगी। आखिरी बार भारत में इस प्रतियोगिता का आयोजन 1996 में बेंगलुरु में हुआ था। गौरतलब है कि रीता फारिया पहली भारतीय मिस वर्ल्ड थीं जिन्हें 1966 में मिस वर्ल्ड चुना गया था। 2017 में मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड बनी थीं।