28 साल बाद महाराष्ट्र की कसबा पेठ सीट पर चुनाव हारी बीजेपी, कांग्रेस के रवींद्र जीते
पुणे (महाराष्ट्र) की कस्बा पेठ विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर ने 11,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की है। रवींद्र को 72,599 वोट मिले जबकि बीजेपी के हेमंत रसाने 61,771 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1995 के बाद पहली बार बीजेपी इस सीट पर चुनाव हारी है।