280 किलो वज़नी शख्स का रूस में हार्ट अटैक से हुआ निधन, 5 साल से बिस्तर पर था
रूस में 280 किलोग्राम वज़नी शख्स का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। 60-वर्षीय शख्स पिछले 5 साल से बिस्तर पर था और 17 नवंबर को पड़ोसियों ने उसे बिस्तर पर मृत देखा। डॉक्टरों ने शख्स को चेतावनी दी थी कि अगर वह दोबारा सामान्य जीवन जीना चाहता है तो उसे कम-से-कम 44 किलोग्राम वज़न कम करना होगा।