280 नेता पहली बार निर्वाचित हुए लोकसभा सदस्य, पूर्व सीएम से लेकर ऐक्टर तक शामिल

थिंक टैंक पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के अनुसार, लोकसभा चुनाव-2024 के नव-निर्वाचित नेताओं में से 280 नेता पहली बार लोकसभा में प्रवेश करेंगे। वहीं, लोकसभा चुनाव-2019 में 267 सदस्य पहली बार सांसद बने थे। पहली बार लोकसभा चुनाव जीतने वालों में चर्चित अभिनेता अरुण गोविल और मनोहर लाल खट्टर (हरियाणा) व जीतन राम मांझी (बिहार) जैसे कई पूर्व मुख्यमंत्री शामिल हैं।

Load More