288 वर्ष पुराने वाडिया ग्रुप का मोहम्मद अली जिन्ना के परिवार से है कनेक्शन
भारत के 288 वर्ष पुराने व्यावसायिक समूह वाडिया समूह के मौजूदा चेयरमैन नुस्ली वाडिया हैं जो नेविल वाडिया और डीना वाडिया के बेटे हैं। दरअसल, डीना वाडिया पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की बेटी थीं और उन्होंने अपने पिता की मर्ज़ी के खिलाफ जाकर भारतीय पारसी परिवार में शादी की थी। नुस्ली वाडिया जिन्ना के नाती हैं।