29 वर्षीय लड़की ने बताया 3 साल की नौकरी के बाद उसने क्यों छोड़ी बैंक की 'स्टेबल' जॉब
29-वर्षीय एक लड़की ने 3 साल नौकरी करने के बाद बैंक की अपनी 'स्टेबल' जॉब छोड़ने की वजह बताई है। लड़की ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा, "मैं प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) थी...नौकरी ने फाइनेंशियली इनडिपेंडेंट बनाया लेकिन वह मानसिक रूप से थकाऊ और थैंकलेस जॉब थी...चिड़चिड़ी होती जा रही थी...इसलिए वित्तीय आज़ादी की जगह मन की शांति को चुना।"