29 वर्षीय इंजीनियर और उसके भाई की गोवा में भूख से हुई मौत, दिन में खा रहे थे सिर्फ 1 खजूर
गोवा में 29-वर्षीय इंजीनियर मोहम्मद ज़ुबेर खान और उसके 27-वर्षीय भाई अफान खान के शव उनके घर में बरामद हुए हैं जबकि उनकी मां बेहोश मिली है। शुरुआती जांच के अनुसार, उनकी मौत भूख से हुई है। बकौल पुलिस, परिवार कई दिनों से रोज़ केवल एक खजूर खा रहा था और उनके घर में खाने-पीने का कोई सामान नहीं मिला।