29 वर्षीय ऐक्टर सरण राज की बाइक को नशे में धुत दूसरे ऐक्टर ने कार से मारी टक्कर, हुई मौत
चेन्नई में अभिनेता व असिस्टेंट डायरेक्टर सरण राज (29) की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिल अभिनेता पलानियप्पन ने नशे की हालत में अपनी कार से सरण की बाइक को टक्कर मार दी थी। बकौल रिपोर्ट्स, सरण की मौके पर ही मौत हो गई और पलानियप्पन को गिरफ्तार कर लिया गया है।